वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया सबक, खुद को जिले का बाप बताता था।


 

कटनी में खुद को जिले का बाप बताने वाले एक बदमाश का वीडियो वायरल हुआ है। वह शहर का डॉन बनने एक किशोर को प्रताड़ित कर रहा था। उसके साथी उसकी बर्बरता का वीडियो बना रहे थे। धमकाने वाले युवक का नाम बेटू यादव है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। थोड़ी ही देर में वह माधव नगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

 

इसके बाद जब उसे पुलिसिया अंदाज में कानून का पाठ पढ़ाया तो उसके होश ठिकाने आ गए। जहां कमजोर के सामने वह शेर बनकर अत्याचार कर रहा था वहीं पुलिस के सामने भीगी बिल्ली बन गया। अब उसका ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपराध की तौबा कर रहा और कटनी पुलिस को बाप बता रहा है।

 

पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार हथियार भी जब्त किया है। उसके खिलाफ से अड़ीबाजी समेत पांच मामले दर्ज हैं। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया की बच्चे के साथ मारपीट करने वाला बदमाश जो खुद को जिले का बाप बता रहा था उसे हिरासत में लिया गया है वही पुलिस कस्टडी में आते ही उसने भी नारे लगाए है ये सब इसलिए किया गया ताकि समाज में ऐसे बदमाशो का खौफ और डर खत्म हो सके।


By - sagarttvnews

15-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.