मुसीबत में क्यों हैं इस गांव के निवासी,कौन है जो झूठे केसों में फंसा रहा?


 

 नरयावली थाना अंतर्गत ग्राम बेरखेड़ी चंपत में एक परिवार की दहशत से ग्रामीण गांव छोड़ने मजबूर हो रहा है। एकजुट ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिता—पुत्र और मां ने गांव में आतंक मचा रखा है। लड़का चोरी समेत अपराध करता है। जो भी सही बात कहता है तो महिला से झूठी शिकायतें करवाता है।

 

इसके अलावा हरिजन एक्ट में फंसाकर जीवन बर्बाद करने की धमकियां देता हैं। इतना ही नहीं माइक लगाकर पूरे गांव को अपशब्द कहकर गाली—गलौज करता है। हाल ही में युवक ने गांव में चोरी की सरपंच ने इस संबंध में ग्रामीणों का साथ दिया तो युवक की मां ने सरपंच के खिलाफ एसपी आॅफिस में झूठा आवेदन दे दिया।

 

गांव का कोटवार भी पुलिस का संदेश लेकर परिवार के पास नहीं जा पाता। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर परेशान करने वाले परिवार पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवक के पिता को पकड़कर जेल भेज दिया है। इस पर महिला और उसका गाली—गलौज कर पूरे गांव को धमका रहे हैं। अगर युवक की शीघ्र गिरफ्तारी न हुई तो वह बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कार्रवाई न हुई तो हमें गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा।


By - sagarttvnews

15-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.