छात्राओं से नौकरी के बदले अस्मत मांगने वाले का पुलिस ने किया बुरा हाल।


 

बीज निगम में संविदा नियुक्ति को लेकर छात्राओं से रात गुजारने की डिमांड करने वाला अधिकारी संजीव तंतुवे को पुलिस ने सलाखों के पीछे डाल दिया है। मप्र के माथे पर बेटियों से बदसलूकी का कलंक लगाने वाला का पुलिस ने जुलूस भी निकाल दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सख्ती के बाद बीज निगम ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया था।

 

ग्वालियर में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अब क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ एक एफआईआर और दर्ज कर ली है। पुलिस ने उसे भोपाल से पकड़कर न्यायालय में पेश किया। मामले में पूछताछ के लिए उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। दरअसल बीज निगम ने संविदा पर नौकरी निकाली। इसमें जीवाजी यूनिवर्सिटी की तीन छात्राओं ने आवेदन किया था। यहीं पर साक्षात्कार रखा गया। भोपाल से आए पैनल में आरोपी संजीव तुंतवे भी शामिल था।

 

अभ्यार्थियों की सूची बनाने का काम उसी के पास था। ऐसे में उसने छात्राओं के मोबाइल नंबर लेकर उन्हें कॉल करना शुरू किया। दो छात्राओं ने परेशान होकर उसे ब्लाक कर दिया। इसके बाद उसने एमसीए की छात्रा के मोबाइल पर मैसेज कर दिए। आरोपी बोला कि अगर उसके साथ एक रात गुजार लोगी को नौकरी दिलवा दूंगा। उसने छात्रा को हां या न में जवाब देने के लिए एक घंटे का समय दिया था। सेक्स डिमांड के बाद छात्रा ने पुलिस में शिकायत कर दी।

 

इसके बाद क्राइम ब्रांच ने उस पर शिकंजा कस दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के संज्ञान में जब यह मामला आया तो उन्होंने निंदनीय कार्य करने वाले पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने उसे घर से उठाकर पैदल ही थाने तक लाई। इस दौरान आरोपी अपना मुंह छिपाए रहा। पुलिस उससे अन्य नियुक्तिों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। छात्राओं के साथ रात बिताने की बुरी नीयत रखने वाला ​फिलहाल सलाखों के पीछे रातें गुजार रहा है।


By - sagarttvnews

17-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.