एक पेज की फोटो कॉपी पर वसूल रही थी 40 रुपए। कलेक्टर ने किया बर्खास्त।


 

सरकारी दफ्तरों में रिश्वत का रोग फैलता ही जा रहा है। ताजा मामला तहसील जूनी इंदौर में सामने आया है। यहां कार्यरत रेखा पाटिल सरकारी सेवाओं के बदले लोगों से रुपए वसूल रही थी। नकल लेने वाले लोगों से एक पेज की फोटोकॉपी के 40 रुपए रेट तय कर रखे थे। लंबे समय से सरेआम नकल शाखा में वसूली चल रही थी।

 

जहां रेखा पाटिल की टेबल रखी थी उसके आसपास अन्य कर्मचारी भी बैठे रहते थे। एक जागरूक नागरिक ने चुपके से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसमें नकल लेने वाला पाटिल से पूछ रहा ​है कि चालीस रुपए क्यों लिए जा रहे तो मैडम कह रहीं कि लोक सेवा वालों को देना पड़ता है। नकल लेने वाला कहता है

 

कि यह तो बहुत ज्यादा है। हाईकोर्ट में भी एक पेज का 4 रुपए लगता है। इस पर मैडम भी कह रहीं सही है इतना ज्यादा नहीं लेना चाहिए। 5 रुपए तक भी ठीक हैं। वह तो 20 रुपए टिकट के लेते हैं। वीडियो बनाने वाला कहता है कि यह तो गलत है बताईए इसके लिए किससे मिलना पड़ेगा। मैडम कहती हैं इसमें कुछ नहीं होगा यह तो ई—गवर्नेंस का काम है। वीडियो वायरल होते ही इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने तत्काल रेखा पाटिल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। रेखा पाटिल 27 अप्रैल 2013 को  नकल शाखा में अस्थाई तौर पर कम्प्यूटर आॅपरेटर के रूप में रखा था। 

यहां रहते हुए वसूली शुरू कर दी। यह कृत्य शासन एवं प्रशासन के नैतिक दायित्वों के प्रतिकूल पाते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने सेवाएं समाप्त कर दीं।


By - sagarttvnews

18-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.