मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा 400 सीटों के साथ सरकार बनाएगी-भूपेन्द्र सिंह


 

विधानसभा चुनावों में प्राप्त मतों की दृष्टि से देखें तो भाजपा दमोह लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस से लगभग 2 लाख 55 हजार मतों से आगे रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा 400 सीटों के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। यह बात लोकसभा चुनाव संभागीय क्लस्टर प्रभारी, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दमोह भाजपा कार्यालय में दमोह लोकसभा क्षेत्र के आठों विधानसभाओं से आए भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

क्लस्टर प्रभारी, पूर्वमंत्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक में बताया कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा संगठन की व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को सात क्लस्टरों में विभाजित कर काम शुरू किया गया है जिसके सागर संभागीय क्लस्टर में दमोह,सागर, खजुराहो और टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र शामिल किए गए हैं। दमोह में आयोजित बैठक सागर संभागीय क्लस्टर की पहली बैठक है जिसमें गत 16 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आयोजित बैठक में दी गई कार्ययोजना बैठक में बताई गई है। 

 

दमोह में चुनावी दृष्टि से कार्य विभाजन और विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य और दिव्य श्री राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व सभी मंदिरों की सफाई स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। कुछ मंदिरों में 22 जनवरी को बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर प्रसारण के माध्यम से प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में देश के करोड़ों लोग शामिल होंगे। 22 जनवरी की संध्या दीपोत्सव मना कर दीपावली की तरह उत्सव मनाया जाएगा। 25 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है जिसमें आए आवेदनों के निराकरण का प्रतिवेदन एकत्रित किया जाएगा और देखा जाएगा कि कितने लाभार्थियों को लाभ मिलना शेष है। 

 

बैठक में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे जिसके लाइव टेलीकास्ट में सभी लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित नव मतदाता सम्मेलनों के माध्यम से युवाओं को शामिल किया जाएगा। इस दौरान सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व पदाधिकारियों को दीवार लेखन करना है ताकि बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता दीवार लेखन के कार्य को प्राथमिकता और अनिवार्य रूप से करने के लिए संकल्पित हो। एक आगामी कार्यक्रम में पार्टी द्वारा हर लोकसभा क्षेत्र से 6000 कार्यकर्ताओं को अयोध्या ले जा कर भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक प्रत्येक लोकसभा में भाजपा के चुनाव कार्यालय खुल जाएंगे और फरवरी के मध्य तक सभी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय आरंभ हो जाएंगे।

 

 

 

By - sagarttvnews

20-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.