ये कैसे जिम्मेदार, ​ट्रैफिक टीआई ही कुचल रहे थे यातायात कानून। 300 का कटा चालान।


 

आम आदमी को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाकर लोगों से जुर्माना वसूलने वाले खुद ही नियमों को ताक पर रखकर चलते हैं। शहडोल के उमरिया में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इसमें ट्रैफिक टीआई खुद ही यातायात नियमों का उल्लघंन करते हुए शहर में घूम रहे थे। टीआई साहब ने सपने में भी नही सोचा होगा जिले में कोई उनका भी चालान काट सकता है। जैसे ही वे बिना हेलमेट स्कूटी लेकर गांधी चौराहे से निकले तो उनके मातहतों ने ही साहब को रोक लिया। पहले तो वे चौंके लेकिन जब देखा कि

 

उनके बड़े सहाब से भी बड़े सहाब खड़े तो तेवर ढीले पड़ गए। दरअसल जिस समय टीआई सीके तिवारी चौराहे से निकल रहे थे उसी समय एडीजीपी डीसी सागर उमरिया दौरे पर थे। यातायात पुलिस का काम देखने वे मौका स्थल पर ही रुक गए थे। लेकिन जैसे उन्होंने ट्रैफिक टीआई को बिना हेलमेट स्कूटी लिए देखा तो उन्होंने ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों को टीआई का चालान काटने के निर्देश दिए। टीआई का चालान कटवाने एडीजीपी यातायात थाने भी पहुंचे और अपने

 

सामने ही 300 रुपए का आॅनलाइन चालान काटवाकर रसीद टीआई तिवारी के हाथ में थमा दी। टीआई का चालान कटने की खबर से लोग चटकारे ले रहें हैं कि जो रोज दूसरों का चालान काटते थे आज उनकी ही जेब ढील हो गई। निरीक्षक लेवल के अधिकारी का 300 रुपए का चालान बहुत कम रकम है लेकिन इसके पीछे संदेश बड़ा है कि नियम सबके लिए बराबर होते हैं। अब देखना यह है कि एडीजीपी ने जो पाठ यातायात पुलिस को पढ़ाया है उस पर आगे भी अमल होता रहेगा या उनके वापस लौटते ही पुराना ढर्रा चलता रहेगा।


By - sagarttvnews

22-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.