सिंधिया ने भरे मंच पर लगा दी कलेक्टर-एसपी की क्लास, इतना गुस्सा देखकर कांपने लगे अफसर !


 

...तो सुना आपने यह है मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री और मध्य प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया जिनको अक्सर लोगों ने बेहद ही शालीन तरीके से बात करते हुए और जोशीले भाषण देते हुए सुना है लेकिन जनता ने पहली बार उनका गुस्सा भी देखा ज्योतिरादित्य सिंधिया का अधिकारियों की क्लास लगाते यह वीडियो मध्य प्रदेश के गुना जिले का है जहां वह एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनको गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस और एसपी पर गुस्सा आ गया. फिर अपना भाषण रोककर सिंधिया ने माइक से ही तेज आवाज में कहा कि ये कलेक्टर कहां हैं और ये एसपी कहां हैं. उनकी तरफ इशारा करके बोले दोनों मंच पर चुपचाप खड़े रहो.

 

जिले के कलेक्टर और एसपी की सिंधिया द्वारा कड़ी फटकार लगाते देख दूसरे विभागों के अफसर वैसे ही कांपने लगे. विभागीय अफसरों में चर्चा होने लगी कि जब कलेक्टर और एसपी का ये हाल है तो बाकी अफसरों का क्या होगा. आपको बता दें कि सिंधिया ने जैसे ही माइक पकड़ा उन्हें अपने पास में कलेक्टर-एसपी खड़े दिखाई नहीं दिए. इसके बाद सिंधिया ने कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस को इशारा करते हुए कहा कि जाओ जाकर एसपी को बुलाकर लाओ ! सिंधिया की बात सुनकर कलेक्टर घबरा गए और दौड़े दौड़े मंच से नीचे खड़े एसपी संजीव कुमार सिन्हा को बुला लाए.

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर एसपी समेत प्रशासनिक अमले को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि भारत विकसित यात्रा में प्रशासनिक अमला गाड़ी के साथ ही चलेगा. ये प्रचार की गाड़ी नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले.


By - sagarttvnews

22-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.