श्रीराम और हनुमान जी की वेशभूषा में बच्चों ने बजाया ड्रम,भाव विभोर हुए लोग,यह नजारा अद्भुत है


 

इंदौर। अयोध्या में 500 वर्षों के इंतजार के बाद आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न की। सोमवार को पूरे देश भर में दीपावली जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं इंदौर शहर में भी नन्हे-मुन्ने बच्चे बाल हनुमान और बाल श्री राम के रूप में नजर आए। 

 

इंदौर शहर के दो बच्चे हनुमानजी और राम बनकर ड्रम बजाते हुए नजर आए। ये बच्चे इंदौर के भाविका गुप्ता और पार्थ अग्रवाल है जो राम और हनुमान के रूप में नजर आए और प्रस्तुति दी। बता दें कि इंदौर से लेकर पूरे मध्य प्रदेश में उत्सव का माहौल है। सभी घरों के बाहर लाइटिंग की गई है। साथ ही दीवाली की तरह दीयों की रौशनी से पूरा एमपी और देश रौशन हो गया है। 

 

सोमवार को पीएम मोदी ने गर्भगृह में राललला की प्राण प्रतिष्ठा की। 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा हुई। अभिजीत मुहूर्त में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा हुई। पीएम मोदी नंगे पैर धोती कुर्ता में पहुंचे। साथ ही पीएम मोदी ने उपहार में रामलला के लिए पीएम मोदी चांदी का छत्र लेकर पहुंचे हैं। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा के लिए संकल्प लिया।


By - sagarttvnews

24-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.