वनपाल रंगे हाथों गिरफ्तार,लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई


 

रतलाम। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के रतलाम जिले का है जहां वन विभाग के वनपाल को लोकायुक्त पुलिस ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

दरअसल 19 जनवरी 2024 को आवेदक सुरेश पाटीदार ने अपने सेठ कमलेश के साथ लोकायुक्त उज्जैन कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की कि वनपाल बीबीएल पुष्कर के द्वारा ₹15000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। नहीं देने पर केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभाग के निरीक्षक दीपक सेजवार को शिकायत की सत्यता की जांच करने कहा। निरीक्षक सेजवार द्वारा शिकायत सही पाए जाने पर आज 23 जनवरी को डीएसपी सुनील तालान एवं निरीक्षक दीपक सेजवार के नेतृत्व में ट्रैप दल तैयार किया गया।

 

वन मंडल अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें

दल द्वारा वन मंडल कार्यालय के पास परिसर में सुरेश पाटीदार से ₹15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों वनपाल बृजबिहारी लाल पुष्कर को पकड़ा गया। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। बता दें कि इसके पहले भी रतलाम वन मंडल में डीएफओ एसके पलास और रेंजर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जा चुका है। रतलाम वन मंडल अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें बहुत दिनों से मिल रही थी। लोकायुक्त की कार्रवाई से पूरे वन विभाग में हड़कंप की स्थिति है। आरोपी वनपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न अधिनियमों के बारे में कार्रवाई की जा रही है।


By - sagarttvnews

24-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.