कूनो नेशनल पार्क में खुशी का माहौल। केंद्रीय वन मंत्री ने दी खुशखबरी।


श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक और बड़ी खुशखबरी आई है। यहां मादा चीता ज्वाला ने सोमवार को 3 शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश वासियों को बधाई दी है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज सुबह करीब 8 बजे अपने X हैंडल पर पोस्ट कर इस खुशी को सार्वजनिक किया है। इससे पहले ज्वाला ने 27 मार्च 2023 को 4 शावकों को जन्म दिया था। वहीं 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था। कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ आर थिकुराल ने बताया कि नामीबिया से आठ चीते पिछले 17 सितंबर को लाए गए थे। मादा चीता ज्वाला ने इससे पहले 4 शावकों को जन्म दिया था, उनमें से 3 की मौत हो चुकी है। एक शावक पूरी तरह से स्वस्थ है। थिकुराल ने बताया कि सोमवार को जन्मे तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। वन विभाग का अमला इन पर निगरानी बनाए हुए है। कूनो में अब 6 नर, 7 मादा और 7 शावक समेत 20 चीते हैं। मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा नामीबियाई चीता आशा द्वारा अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद ही यह खुशखबरी आई है। देशभर के वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत में इसी तरह से वन्य जीवन फले-फूले। इधर सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया पोस्ट कर शावकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कूनो नेशनल पार्क में शुरू किया गया चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहा है। कूनो में मादा चीता ज्वाला ने 3 शावकों को जन्म दिया है, इसके साथ ही प्रदेश में चीतों की संख्या अब 21 हो गई है। हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि एशिया से गायब हुआ चीता मध्यप्रदेश के पारिस्थितिक तंत्र में न सिर्फ फल फूल रहा है, बल्कि वंश वृद्धि में भी लगा है।
 
 
 

By - sagarttvnews

24-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.