खेलते समय मासूम बच्ची के साथ हुई अनहोनी। परिवार में शोक की लहर


 

खुरई के सतनाई गांव में खेत पर अपने दो भाईयों के साथ खेल रही 6 वर्षीय बच्ची की पानी से भरे कुएं में डूबने से जान चली गई। बताया जाता है कि खुरई शहरी थाना क्षेत्र के सतनाई गांव के रामेश्वर पटेल के खेत पर मजदूर दंपती काम कर रहे थे और उनके तीन बच्चे खेत पर ही खेल रहे थे। इसी दौरान अपने दो छोटे भाइयों के साथ खेल रही रवीना जाटव निवासी भौरी थाना चीनौर तहसील डबरा जिला ग्वालियर कुएं में गिर गई। साथ में खेल रहे दो भाईयों ने तत्काल दूसरे खेत में काम कर रही मां को इसकी जानकारी दी। मां ने इसकी सूचना आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को दी।

 

दूसरे खेत में काम कर रहे गोलू चंदेल ने बिना देर किए अपनी साथ के साथ कुएं में छलांग लगा दी। बच्ची को कुएं से निकलकर तत्काल उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। गोलू चंदेल ने बताया कि कुएं में करीब 10 फीट पानी भरा हुआ था। यदि समय रहते बच्ची को निकाल लिया जाता तो बच्ची की जान बच सकती थी। मृतका के पिता राजवीर ने बताया कि उसके 3 और 4 साल के बेटों के अलावा एक 6 साल की बच्ची भी थी। तीनों साथ में खेत में खेल रहे थे। घटना के समय वह दूर के खेत पर काम कर रहा था और पत्नी भी दूसरे खेत पर काम कर रही थी। पता नहीं चला कि कब बच्ची कुएं में गिर गई। जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - sagarttvnews

25-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.