ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटैल क्यों बोले कि ईवीएम कांग्रेस ही लाई थी।


 

ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद प्रहलाद पटेल पहली बार छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह फैसला प्रह्लाद पटेल नहीं बल्कि पार्टी करती है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह के सवाल उठाने को लेकर कहा कि जब कांग्रेस जीतती है तब वह ईवीएम पर सवाल नहीं उठाती। ईव्हीएम कांग्रेस लेकर आई थी भाजपा नहीं लाई। उन्होंने कहा कि तकनीकी पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। दिग्विजय सिंह के सवाल का जवाब जब उनके भाई खुद दे रहे हैं तो मुझे जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है। एएसआई सर्वेक्षण पर कहा कि मंत्री होने के नाते मेरा जो अनुभव है

 

कि भारत सरकार का सर्वेक्षण विभाग एक ऐसी संस्था है। जो इतिहास को इतिहास की चश्मे से देखती है। यह संस्था पुरातत्व सर्वेक्षण का भी काम करती है और अनुसंधान का भी काम करती है। पत्थरों को देखकर पत्थरों की उम्र बता देना यह सिर्फ विज्ञान नहीं कर सकता सिर्फ एएसआई संस्था ही कर सकती है। राम जन्मभूमि हो या ऐसे जितने भी पुरातत्व के स्थान हो ऐसे बहुत सारे स्थान है जहां 8 हजार साल पुराने तथ्य हमारे पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट को हमेशा मान्यता मिली है, अच्छी बात यह है कि न्यायालय ने रिपोर्ट देने के लिए कहा है। बिहार में हो रही उठा पटक को लेकर बयान देने से इनकार कर दिया।


By - https://www.sagartvnews.com/gallery/1700205632r9118519790.jp

30-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.