इलेक्ट्रॉनिक दुकान में पहुंची जीएसटी विंग की टीम। स्टॉक का चल रहा मिलान।


 

मध्यप्रदेश के छतरपुर में मगलवार को सतना जीएसटी कार्यालय की टीम ने अचानक छापामारी की। 22 सदस्यीय टीम ने नौगांव रोड स्थित व्यापारी देवेंद्र जैन की फर्म पुष्पांजलि इलेक्ट्रॉनिक पर छापा मारा था। जीएसटी विंग को व्यापारी   के यहां से महानगरों से इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापार की शिकायत मिली थी। 

इसलिए जीएसटी चोरी के संबंध में जांच पड़ताल की कार्रवाई की गई। अचानक से जीएसटी विंग की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकानों में ताले डालकर यहां—वहां हो गए। जीएसटी टीम में शामिल असिस्टेंट कमिश्नर विवेक कुमार दुबे ने बताया कर चारी के मामले में जांच लगातार जारी रहेगी। कुल कितनी चोरी है इस संबंध में फिलहाल पूरी जानकारी एकत्रित नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया दस्तावेज में सामान की एंट्री और मौके पर सामान की उपलब्धता में

 

काफी अंतर पाया गया है। टीम को संदेह है की फार्म के द्वारा जीएसटी चोरी की जा रही थी। उन्होंने बताया की पूरी जांच बुधवार तक हो सकती है। फिलहाल सभी बिंदुओं को सूचीबद्ध किया जा रहा है। जो भी कमी पाई जाती है उस के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर दिलीप सिंह, अनिल बनाफर सहित सतना, छतरपुर के कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने देर तक फर्म के भीतर रहकर स्टॉक मिलान की कार्रवाई की है। 


By - sagarttvnews

31-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.