लोकसभा चुनाव को लेकर टीकमगढ़ पहुंचे पूर्व मंत्री भू​पेंद्रसिंह। कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह


 

लोकसभा चुनाव में हर मतदान केंद्र पर 51 प्रतिशत वोटों के साथ जीत हासिल करने की कार्ययोजना को लेकर संभागीय भाजपा क्लस्टर प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने  कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक ली इसके साथ ही केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया। पूर्वमंत्री ने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर रणनीति बनाकर काम करना होगा। विधानसभा चुनाव परिणामों की दृष्टि से टीकमगढ़ लोकसभा में मतों की गणना करें तो लगभग सवा लाख वोटों से भाजपा कांग्रेस से आगे रही। आगामी लोकसभा चुनाव में टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा भारी अंतर से विजय प्राप्त करेगी। इसके लिए भाजपा संगठन ने जो कार्ययोजना दी है उस पर बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता अमल करेगा। हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व है, अभेद्य संगठन है और स्पष्ट नीति व कार्यक्रम हैं। इसके उलट कांग्रेस इन सभी बिंदुओं पर असफल पार्टी है जिसने जनता का विश्वास खो दिया है।

 

भाजपा सरकार सभी योजनाएं गरीबी को आधार मानकर बनाती है जबकि कांग्रेस जाति आधारित योजनाएं बना कर असमानता को बढ़ावा देती रही। उन्होंने कहा कि देश में अधिकांश सभी विपक्षी दल परिवारवाद से ग्रस्त हैं। विपक्षी एकता के लिए बना गठबंधन पूरी तरह बिखर गया। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अलग हो गईं। पंजाब में आप पार्टी ने गठबंधन से इंकार कर दिया। उप्र में अखिलेश यादव ने अपने उम्मीदवारों की ही घोषणा कर दी और विपक्षी एकता के सूत्रधार नीतीश कुमार ने बिहार में भाजपा के साथ सरकार बना ली। बैठक को जिला भाजपा अध्यक्ष अमित नुना, प्रदेश महामंत्री जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, छतरपुर विधायक ललिता यादव ने भी संबोधित किया। बैठक में विधायकों समेत बड़ी जनसंख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

 


By - sagarttvnews

01-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.