अनोखे विवाह, दुल्हनों ने खुद अपने गलें में पहनीं वरमालाएं। 9 लोगों पर एफआईआर


 

विवाह घोटाला:कहीं देखी है ऐसी धांधली
बिना दूल्हों के करा दिए फेरे

अनोखे विवाह, दुल्हनों ने खुद अपने गलें में पहनीं वरमालाएं। 9 लोगों पर एफआईआर


मुख्यमंत्री विवाह योजना में अब तक की सबसे बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। इसमें बड़ी संख्या में अकेली दुल्हनों ने खुद से ही विवाह रचा डाला। अकेले सात फेरे हो गए और खुद ने ही अपने हाथों से जयमाला गले में डाल ली। यह सब सरकार की विवाह योजना के 51 हजार रुपए हजम करने के लिए किया गया। अनोखे विवाह के फोटो और वीडियो सामने आने के बाद अब हड़कंप मच गया है। सरकार ने जालसाजों के खिलाफ एफआईआर कर दी है। मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का है। पांच दिन पहले यहां 25 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 568 जोड़ों की शादी हुई थी। इसमें दूल्हों के बिना ही सैकड़ों दुल्हनों की शादी करा दी गई। बताया जाता है कि जालसाजों ने बाहर से घूमने आईं लड़कियों को लालच देकर फर्जी दुल्हन बनाकर हर जोड़े पर मिलने वाली 51 हजार रुपए की राशि निकाल ली। अब न दूल्हा ​हैं न दुल्हनें मिल रहीं। मामले की जांच के लिए 20 सदस्यीय टीम गठित की गई है। प्रारंभिक तौर पर एडीओ समेत 9 लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। जांच में फर्जीवाड़े की पर्तें खुलती जा रही हैं। योजना में फेरे लेने वालों में कइयों की शादी कई साल पहले हो चुकी थी। कई आपस में भाई-बहन थे। कइयों की शादी कई साल पहले हो चुकी थी। कई आपस में भाई-बहन थे। गौरतलब है कि सामूहिक विवाह योजना में गरीब कन्या की शादी पर योगी सरकार 51 हजार रुपए देती है। यही राशि डकारने अधिकारियों ने भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ दीं। जांच होगी, आरोपियों की संख्या बढ़ेगी, हो सकता है जालसाजों को सजा भी मिले। लेकिन इस पूरे प्रकरण ने खजाने की निगरानी करने वाले तंत्र पर सवाल छोड़ दिए हैं।


By - sagar tv news

02-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.