पूर्व मुख्यमंत्री ने गाया एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों… मिलन समारोह में


 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। जब वह अपने चाहने वालों और परिचितों से मिलते हैं तो उनका अंदाज सुर्खियां बन ही जाता है। एक बार फिर पूर्व सीएम गायक बनकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल भोपाल के हमीदिया मेडिकल कॉलेज में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा मिलन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पूर्व सीएम भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पुरानी स्मृतियों को ताजा किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ एंजॉय किया बल्कि गीत भी गुनगुनाया। हाथों में माइक थामकर उन्होंने एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है दोस्तो,

 

ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तो गीत गाया। समारोह में मौजूद बाकी लोग भी उनके साथ नाचने—गाने लगे। उन्होंने कहा कि दुनिया में बाकी सारे साथ पीछे छूट जाते हैं लेकिन दोस्ती कभी खत्म नहीं होती, दोस्तों का साथ हमेशा रहता है। आज फिर उन पलों को जी लिया। फिर वो पुराने दिन याद आ गए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- जब किस्से खत्म नहीं होते थे, बातों का सिलसिला रुकता न था। खाने की टेबल पर चौपाल जमती थी और एक थाली में यारों की टोली के साथ खाना ख़त्म हो जाता था पर बातें ख़त्म नहीं होती थी


By - sagarttvnews

05-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.