खेल प्रतियोगिता के महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब। विजेताओं के चेहरे खिले


 

छतरपुर जिले के बकस्वाहा में क्रिकेट, रस्साकशी और कबड्डी प्रतियोगिताओं का  दौर चल रहा है। बकस्वाहा प्रीमियर लीग 2024 के बैनर तले यह खेलों का महाकुंभ चल रहा है। जहां स्वर्गीय बाबूलाल श्रीवास्तव स्टेडियम में क्रिकेट और रस्साकशी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तो वहीं बस स्टैंड के बीचों—बीच स्थित कबड्डी मैदान में विभिन्न टीमों के बीच राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। पूरे दिन चली कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 10 टीमों के बीच मैच खेले गए।

 

फाइनल मुकाबला सागर बनाम एलएफसी एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें फाइनल का खिताब सागर के नाम रहा।  क्रिकेट का फाइनल मुकाबला जैतुपुरा और एलएफसी के बीच खेला गया। इसमें जैतुपुरा फाइनल की विजेता रही। देर रात तक चले फाइनल मुकाबले के बाद दोनों टीमों को शील्ड एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान मंच अतिथियों से भरा रहा। हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मनोरंजन करने पहुंच रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष शशिकांत अग्निहोत्री और भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। आंखों देखा हाल सुनाने के लिए कमेंट्री टीम में प्रीतम भदौरिया के साथ धर्मेन्द्र राजपूत  मौजूद रहे।


By - sagarttvnews

06-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.