हरदा - पटाखा फैक्ट्री में 6 लोग काल के गाल में समाए, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक


 

मध्य प्रदेश के हरदा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की वजह से 6 लोग काल के गाल में समा गए हैं 50 से ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं इन सभी को इलाज के लिए भोपाल भेजा जा रहा है, घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उच्च स्तरीय आपात बैठक बुलाई जिसमें प्रमुख सचिव डीजीपी सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे उन्होंने घटना की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं

 

वहीं घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सभी के लिए हमीदिया और एम्स लाया जाएगा, मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर घायलों के लिए अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 100 से ज्यादा एंबुलेंस भेजी गई है

 

यह घटना हरदा जिले के मगरधा रोड पर स्थित बैरागढ़ गांव की है जहां पर मंगलवार की सुबह अचानक धमाका हो गया, इसकी आवाज पूरे शहर में सुनाई दी, आग की लपटे और धुएं के गुबार को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता हैं

 

जानकारी तो ऐसी भी आ रही है की फैक्ट्री के आसपास बने घरों में बारूद रखा था जिसके चलते 60 घरों में आग लग गई एहतियातन आसपास के 100 से ज्यादा मकानों को खाली कराया गया है


By - sagarttvnews

06-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.