मप्र लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर चला जोरदार प्रदर्शन, ये हैं मांगे


डचचेब छात्रों द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मिलने नहीं आया जिससे नाराज छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्र राजस्थान सरकार की तर्ज पर परीक्षा में एमपीपीएससी परीक्षा में समय बढ़ाने की मांग को लेकर एकत्रित हुए थे। जहां मध्य प्रदेश लोक सेवा कार्यालय के बाहर  जोरदार प्रदर्शन किया। 500 से अधिक छात्र-छात्राएं लोक सेवा आयोग में अपनी मांगों को लेकर आए थे। उनकी मांग थी कि एमपीपीएससी 2023 मुख्य परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम जारी

 

करने के बाद 90 दिनों का समय दिया जाए। छा़त्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश में 45 लाख रजिस्टर्ड  बेरोजगार हैं। जबकि सरकार मात्र 60 पदों के साथ विज्ञापन जारी करती है। यह बेरोजगारों के साथ मजाक है। एमपीपीएससी 2024 में कम से कम 500 पदों पर विज्ञापन जारी करें। मुख्य परीक्षा के परिणामों की कॉपियां जो 2018 में दिखाई जाती थी वह कॉपी दिखाई जाएं। छात्रों ने कहा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक छात्र शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन करते रहेंगे। छात्र चैयरमैन राजेश लाल मेहरा को अपनी मांगे सुनाना चाहते थे। लेकिन वे सामने नहीं आए। छात्रों ने मांगे पूरी न होने पर आगामी दिनों में प्रदेश भर में भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है।


By - sagarttvnews

07-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.