रसगुल्ले के आकार के गिरे ओले,दर्जनों गांव में हुई ओलावृष्टि,किसानों में मचा हाहाकार


मध्यप्रदेश के पन्ना में दर्जनों गांव में बेमौसम ओलावृष्टि होने से किसान परेशान और हैरान दिखाई दे रहे हे,,,यू तो पन्ना जिले के करीब आधा सैकड़ा गांवों में रात में ओला वृष्टि हुई है।लेकिन पन्ना विधानसभा क्षेत्र के अजयगढ़ बेल्ट में खासकर कई गांव में रसगुल्ले के आकार के ओले देखे गए जिसे उनकी फसलें  चौपट हो गई हे और किसानों में  हाहाकार मच गया हे।क्षेत्र में ओला वृष्टि की जानकारी लगने और किसानों द्वारा भेजे गए फोटो वीडियो देखने के बाद शिवराज सरकार के मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से किसानों को मुआवजे की दिलाए जाने मांग की हे।

 

पन्ना में ओला वृष्टि से किसान परेशान हे।जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों में बुरा असर पड़ा है।रात में अचानक बारिश के साथ ओलों के बरसने से अजयगढ़, नरदहा, देवलपुर, मोकछ, मकरी सहित धर्मपुर क्षेत्र के कई गांव में  ओलावृष्टि होने की जानकारी सामने आई हे।इन ओलों से खेतों सड़कों में सफ़ेद बर्फ की चादर दिखाई दी।काफी बड़े साइज के गिरे ओलों के ग्रामीणों ने वीडियो बनाया हे और फोटो भी खीच लीं।इस समय ओला  वृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान होना बताया गया हे।


By - sagarttvnews

14-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.