कार से 80 लाख कैश जब्त,दो पुरुष और एक महिला हिरासत में


 

 

जबलपुर। एमपी पुलिस ने एक कार से 80 लाख रुपए कैश बरामद किया है। पुलिस ने इस कैश के साथ एक महिला और दो पुरुष को भी हिरासत में लिया है। दरअसल जबलपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान एक कार के अंदर बैग में रखे 80 लाख रुपए बरामद हुआ है। पुलिस ने रुपयों के बारे में पूछताछ की तो महिला ने अपनी पैतृक संपत्ति बेच कर लाने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी है। रकम के साथ पकड़ी गई महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली जबकि दोनों पुरुष जबलपुर के निवासी है।

 

महिला ने अब तक की पूछताछ में बताया कि वह छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली है और अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आई हुई थी। पुलिस और आयकर विभाग दोनों मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या वाकई महिला ने पैतृक संपत्ति बेचकर यह पैसे लाए हैं या फिर मामला कुछ और है। आयकर विभाग इस मामले की भी जांच करेगा कि जो संपत्ति बेची गई है उसमें रकम का लेनदेन एक नंबर से हुआ है या फिर ब्लैक मनी का इस्तेमाल हुआ है।


By - sagarttvnews

14-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.