भाजपा से नपाध्यक्ष को हटाने भाजपा के पार्षदों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर के दरबार में पहुंचा मामला


 

शिवपुरी नगरपालिका में अध्यक्ष के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका के कर्मचारी पहले से हड़ताल पर हैं। अब पार्षदों ने भी बगावत कर डाली है। सत्तापक्ष के पार्षद अपनी पार्टी की अध्यक्ष को हटाने की मुहिम चला बैठे हैं। इससे सत्ताधारी भाजपा खेमें में खलबली मच गई है। पार्षद अध्यक्ष को हटाकर सीएमओ का ट्रांसफर रोकना चाहते हैं। ऐसे में विपक्षी पार्षद भी उनके साथ हो गए हैं। अब सभी मिलकर अध्यक्ष पर मनमानी के आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को 27 पार्षद कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे और कार्रवाई की मांग कर डाली। पार्षदों का कहना है अध्यक्ष गायत्री शर्मा पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हैं।

 

शहर में पानी और सफाई व्यवस्था ठप है। नगरवासी परेशान हैं। हम पार्षदों की सुनवाई तक नहीं होती। प्रोसेडिंग रजिस्टर तक मैडम अपने साथ रखती हैं। उनकी कार्यशैली से अधिकारी, कर्मचारी सभी परेशान हैं। शहर में निर्माण कार्य बंद हैं। हम लोग पहले सीएम सहित नगरीय प्रशासन मंत्री से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। उनकी मनमानी पर लगाम कसी जाए और पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। पार्षदों ने कलेक्टोरेट परिसर में जमकर नारेबाजी की। कलेक्टर रविंद्र चैधरी मामले की जांच की बात कह रहे हैं। अब जांच में क्या होगा यह तो बाद में पता चलेगा फिलहाल नगर पालिका में मची कलह जगजाहिर हो चुकी है। देखना यह है कि आखिर भाजपा और नगर पालिका अध्यक्ष अपने बिखरते कुनबे को रोक पाते हैं या पार्षद अपने मंसूबों में सफल होते हैं।


By - sagarttvnews

14-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.