कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आये राव अजय प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष


 

मध्यप्रदेश में चार जिला पंचायतों में खाली पड़े अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव हुए। चारों ही जगह भाजपा समर्थित कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की।अशोकनगर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को एकतरफा जीत मिली। अशोकनगर में भाजपा समर्थित राव अजय प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिए गए। यहां कुल 11 वोट हैं। इनमें भाजपा समर्थित दूसरी प्रत्याशी बविता यादव को 2 वोट मिले, जबकि राव अजय प्रताप सिंह को 9 वोट मिले।

 

जैसे ही, राव अजय प्रताप सिंह के अध्यक्ष बनने की घोषणा हुई, तो उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिला पंचायत कार्यालय के बाहर ढोल धमाके के साथ आतिशबाजी की गई। दरअसल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगन्नाथ‎ रघुवंशी ‎चंदेरी से विधायक चुने गए थे। इसके बाद यह पद खाली हो गया था।

 

अशोकनगर राव अजय प्रताप सिंह 7 वोट से जीते,जिला पंचायत अध्यक्ष बने राव अजय यादव ,अशोकनगर जिला पंचायत के अध्यक्ष पद का सोमवार हुआ चुनाव,हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आये थे अजय,चुनाब के समय भजापा से कांग्रेस में गए तो जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाब से पहले फिर छोड़ा कांग्रेस का साथ,अजय यादव मुंगावली से पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय देशराज सिंह के है छोटे पुत्र बबीता मोहन यादव को मिले दो वोट,वही अजय को मिले 9 वोट, बीजेपी की हुई जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी


By - sagarttvnews

14-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.