फरियादी महिलाओं के नंबर लेकर कमरे पर बुलाता है। रंगीन मिजाज दरोगा की थाने में शिकायत


मुरैना में एक दरोगा की करतूतों ने खाकी को शर्मसार कर दिया है। उपनिरीक्षक की रंगमिजाजी जगजाहिर हो गई है। बीट प्रभारी दरोगा पीड़ित महिलाओं के मोबाइल नंबर लेकर उनसे रात में अश्लील बातें करता है। उन्हें अकेले में कमरे पर मिलने बुलाता है। दो तीन महिलाएं महीनों से इन हरकतों से परेशान थीं। जब एक-दूसरे को दरोगा की करतूतें बताईं तो पता चला कि कई महिलाओं को ऐसे ही परेशान करता है। इसके बाद महिलाएं एकजुट हुई और कोतवाली थाने पहुंचकर दरोगा पर कार्रवाई की मांग की।

 

महिलाओं ने बताया कि बड़ी ही चालाकी से वाॅटसअप काॅल करता है ताकि कोई उसकी रिकार्डिंग न कर ले। कई बार समझाने के बाद भी हरकतें बंद नहीं करता। इतना ही नहीं वह महिलाओं द्वारा की गई शिकायतों में अपराधियों से मिलकर राजीनामा का दबाव भी बनाता है। एक सामाजिक कार्यकर्ता महिला ने थाने में खुलासा कि दरोगा रमन सिंह भील उसके आॅफिस में पचास हजार रूपए लेकर शिकायतकर्ता महिला को राजीनामा करवाने डरा रहा था। दरोगा की अश्लील रिकार्डिंग भी महिलाओं ने

 

पुलिस को सौंपी है। थाना प्रभारी सुनील खेमारिया ने कहा कि महिलाओं ने शिकायत की है। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। मामले की जांच भी की जा रही है। इस मामले से प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। जब रक्षक ही भक्षक बनने लगेंगे तो महिलाएं अपनी फरियाद लेकर कहां जाएंगी। अधिकारी अपने ही विभाग के जिम्मेदार अधिकारी की करतूत सामने आने के बाद जांच की बात कह रहे हैं। जांच में क्या निकलेगा यह तो बाद में पता चलेगा फिलहाल रंगीन दरोगा की करतूतों से खाकी दागदार होती दिख रही है।


By - sagarttvnews

16-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.