प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी, परिजनों ने सिखाया सबक, पुलिस ने तीन को भेजा जेल | sagar tv news |


प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी, परिजनों ने सिखाया सबक, पुलिस ने तीन को भेजा जेल

वेलेंटाइन डे मनाने आए प्रेमी पर आफत
पुलिस ने मौके से ऐसे कराया आजाद

छिंदवाड़ा में वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। प्रेमी नरसिंहपुर जिले की सीमा पार कर प्रेमिका के घर पहुंचा था। दरअसल प्रेमी अनुराग जाटव नरसिंहपुर जिले के गाड़रवाड़ा का रहने वाला है। बीए सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहा है। सोशल मीडिया के जरिए उसकी छिंदवाड़ा निवासी एक युवती से फ्रेंडशिप हो गई। फिर दोनों में मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद प्रेमी अनुराग वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर ही नरसिंहपुर से सीधा प्रेमिका के घर छिंदवाड़ा पहुंच गया। वह प्रेमिका को वेलेंटाइन डे विश करता इसके पहले ही प्रेमिका के परिजनों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद कमरे में बंद कर जमकर धुनाई कर डाली। उसके बंधक होने की जानकारी उसी के मोबाइल से घरवालों को दे दी। घरवाले भी घबरा गए। मौके पर पहुंचना खतरे से खाली नहीं था। ऐसे में घटना की जानकारी नरसिंहपुर पुलिस को दी। वहां से छिंदवाड़ा पुलिस को अवगत कराया गया। युवक के मोबाइल की लोकेशन निकालकर पुलिस उस तक पहुंची। मौके पर वह कमरे में बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा खोलकर घायल अवस्था में मुक्त कराया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मारपीट करने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। तीनों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

 

 


By - sarju patel , sagar tv news - stvn india

16-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.