बरमान में नर्मदा जयंती पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब


नरसिंहपुर। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को नर्मदा जयंती मनाई जाती है। इसी के तहत आज यानी 16 फरवरी शुक्रवार को नर्मदा जयंती मनाई जा रही है। इस दिन नर्मदा में स्नान और पूजन का खास महत्व माना जाता है। जिसके चलते आज सुबह से ही नर्मदा तट पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है।

 

नर्मदा नदी को मध्यप्रदेश की जीवनदायनी कहा जाता है। इसके साथ ही नर्मदा नदी को विश्व की पवित्र नदियों में भी गिना जाता है आज नरसिंहपुर में मां नर्मदा की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह जगह मां के भक्त भंडारे कर रहे है तो हजारों की संख्या में मां के भक्त कई किलोमीटर पैदल चलकर मां नर्मदा के तट पहुंच रहे हैं।

 

भक्त आज मां नर्मदा के तट पर आस्था की दुपकी लगाकर पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। धर्म से जुड़ी लोगों की आस्था का यह सिलसिला बीती रात से अनवरत चल रहा है। जो आज रात तक चलता रहेगा। वहीं भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जगह जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं जिससे श्रदालुओ को कोई परेशानी न हो।


By - sagarttvnews

17-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.