सेंट्रल जेल से देर रात रिहा हुए विक्रांत भूरिया बोले हमारे संघर्ष से झुकी सरकार


 

भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक विक्रांत भूरिया को देर रात जेल से रिहा किया गया है। विक्रांत भूरिया रोजगार दो या गिरफ्तार करो आंदोलन के बाद 13 फरवरी से भोपाल सेंट्रल जेल में बंद थे। रिहाई के बाद उन्होंने कहा कि यह संघर्ष की शुरुआत है।

 

विक्रांत भूरिया के साथ युवा कांग्रेस नेता कुलदीप और पुष्पेंद्र भी रिहा हुए है। विक्रांत भूरिया ने पटवारी परीक्षा समेत विभिन्न विभाग और अलग-अलग ग्रुपों की हुई भर्ती परीक्षाओं में नियुक्तियां शुरू करने के सरकारी आदेश को संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे संघर्ष के बाद सरकार झुकी है। किसान आंदोलन की तरह पूरे देश और प्रदेश में युवाओं के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

 

उन्होंने कहा कि हमें एक दिन पहले युवाओं के दबाव में रिहा किया गया हमने बेरोजगारी, परीक्षाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के विरोध में जंगी आंदोलन किया था। साथ ही होने सभी संघर्ष करने वाले साथियों को बधाई और धन्यवाद दिया है। आपको बता दें कि विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने विरोध किया था।


By - sagarttvnews

17-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.