सागर-बाल बाल बचे भाजपा के पूर्व विधायक


 

सागर जिले में टीकमगढ़ के पूर्व विधायक की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना बीना-कुरवाई रोड पर स्थित गोदना तिराहे की है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार में सवार पूर्व विधायक, ड्राइवर, सुरक्षा गार्ड और दो भाजपा कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव भोपाल से टीकमगढ़ लौट रहे थे कि बीना के पास यह घटना हो गई। इसके बाद किसी अन्य वाहन से सभी लोग टीकमगढ़ के लिए रवाना हो गए।

 

घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। जानकारी लेने पर बताया गया कि कार के सामने दो ट्रक आ रहे थे, तभी कार ड्राइवर ने कार को सड़क से नीचे उतार लिया और इसी दौरान जब ड्राइवर कार को सड़क पर लाने की कोशिश कर रहा था, तभी पीछे से एक ट्रक लगा हुआ था। तभी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर से पेड़ भी उखड़ गया।


By - sagarttvnews

17-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.