राजमाता जीतेश्वरी देवी ने किससे बताया खतरा? आधी रात में किसने खटखटाए महल के दरवाजे? थाने में सुरक्षा की गुहार


 

मध्यप्रदेश का पन्ना राजपरिवार एक बार फिर विवाद के चलते सुर्खियों में है। राजमाता जीतेश्वरी ने अपनों से ही खुद की जान को खतरा बताया है। कोतवाली थाने पहुंचकर उन्होंने अपनी ननद कृष्णा कुमारी सिंह के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। इसमें आरोप लगाया है कि कृष्णा कुमारी सिंह ने राज मंदिर पैलेस गांधी चौक के चौकीदार व अन्य छः से सात लोगों को शराब के नशे में धुत होकर हाथ में लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर भेजा। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए दरवाजे में ठोकरें मारीं। दरवाजा मजबूत होने से सभी लोग शयनकक्ष में नहीं घुस पाए। अब उनकी जान को आगे खतरा है। इधर कृष्णा कुमारी सिंह ने राजमाता के

 

आरोपों से सिरे से खारिज किया है। हालांकि उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा का कहना है कि राजमाता ने शिकायती आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने खतरा बताया है। पूर्व में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की शिकायतें की और अपराध दर्ज हुए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि राज परिवार में काफी समय से संपत्ति विवाद चल रहा है। यह विवाद महल से निकलकर पन्ना की सड़कों से होते हुए थाने की दहलीज से न्यायालय तक पहुंच चुका है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पर भी मंदिर में हंगामा हुआ था। राजमाता को मंदिर में पूजा से रोकने के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। एक बार फिर अब मामला पुलिस थाने पहुंचा है। देखना यह है कि अब जांच के बाद आगे क्या होता है।

 

 

 


By - sagarttvnews

17-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.