हीरा नगरी पन्ना में लगेगी डायमंड की बोली, 5 करोड के हीरे खरीदने देश भर से आएंगे व्यापारी


 

हीरो की नगरी पन्ना में एक बार फिर हीरे का बाजार सजने जा रहा है 21 फरवरी से उथली खदानों से प्राप्त हीरो की नीलामी की जाएगी. 156 नग हीरो की नीलामी हीरा कार्यालय में 21 फरवरी से शुरू होगी और 23 फरवरी तक चलेगी जिन्हें खरीदने के लिय दिल्ली, मुम्बई, गुजरात और मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से हीरा व्यपारी शामिल होने आएंगे. इस नीलामी मे 286.41 कैरेट के छोटे बड़े उज्ज्वल, मटमैले आदि किस्म के हीरे रखे जाएंगे जिनकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये है. इस बार नीलामी में सबसे खास बात यह होगी कि इनमें कई ऐसे नायाब हीरे है जिनकी बोली एक करोड़ या फिर उससे अधिक तक जा सकती है। हीरा आधिकारी ने बताया कि 11.88 कैरेट 9.99 केरेट 8.01 कैरेट और 7.90 कैरेट के बड़े हीरे आकर्षण का केंद्र होंगे।

 बता दे की यह हीरा नीलामी दो चरणों में की जाएगी पहले चरण में हीरो की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और व्यापारियों को हीरे दिखाए जाएंगे इसके बाद द्वितीय चरण में हीरो की बोली लगाई जाएगी  हालांकि काफी समय बाद हो रही हीरो की नीलामी से अच्छा खासा राजस्व इन हीरो की नीलामी से प्राप्त होने की संभावनाएं लगाई जा रही हैं फिलहाल विभाग के द्वारा  नीलामों की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं।

 

 
 

By - sagarttvnews

17-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.