सागर-ठंड के मौसम में ही पानी का संकट, रोज नहीं मिल पाएगा शहर में पानी | sagar tv news |


 

सागर-ठंड के मौसम में ही पानी का संकट, रोज नहीं मिल पाएगा शहर में पानी | sagar tv news |

 

सागर जिले की खुरई तहसील में जलसंकट ने दस्तक दे दी है। अभी तक भरपूर पानी का आनंद उठा रहे नगरवासियों के लिए सावधान होने की जरूरत है। अब बूंद-बूंद पानी सहेजने का समय आ गया है। ठंड के मौसम में ही क्षेत्र में पानी की कमी होने लगी है। शनिवार से नगर पालिका ने जल सप्लाई व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया है। अब लोगों को रोज पानी नहीं मिल पाएगा। एक दिन छोड़कर ही पानी उन तक पहुंच सकेगा। अभी तो ठंड का मौसम ही नहीं गया है और जलसंकट आगे खड़ा हो गया। ऐसे में गर्मी के दिनों में और अधिक किल्लत से भी जूझने के आसार नजर आ रहे हैं। शनिवार को शहर में जल सप्लाई नहीं हो सकी। बताया जाता है कि इस बार बारिश कम हुई इससे बीना नदी का जलस्तर लगातार गिर रहा है। अधिकारी भी विधानसभा चुनाव में व्यस्त रहे इससे नदी से सिंचाई पर रोक नहीं लगाई जा सकी। इसका नतीजा अब सामने है। जल प्रदाय शाखा सहायक प्रभारी अवनीश ठाकुर ने बताया कि नगर की संपूर्ण पेयजल व्यवस्था बीना नदी के संचित जल पर निर्भर है। इस साल अभी से संचित जल का स्तर लगातार गिर रहा है। भविष्य में ग्रीष्म कालीन समय में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित ना हो इसलिए जल आपूर्ति व्यवस्था में बदलाव किया है। पेयजल की सप्लाई अब एक दिवसीय अंतराल अनुसार की जाएगी।


By - sarju patel , sagar tv news - stvn india

17-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.