कमलनाथ के इस्तीफे से खलबली ,बीजेपी ज्वाइन करने की अटकले तेज | sagar tv news |


 

कमलनाथ के इस्तीफे से खलबली ,बीजेपी ज्वाइन करने की अटकले तेज | sagar tv news |

में शामिल होने की अटकलों के बीच इस्तीफा दे दिया है। इस खबर ने तब जोर पकड़ लिया जब वह छिन्दवाड़ा के तय प्रोग्राम रद्द कर अपने बेटे के साथ दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने इस सम्बन्ध में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि " अगर ऐसी कोई बात होगी तो बताऊंगा , जो चल रहा बाय उस से एक्साइटेड नही हूं।"। हाल ही में आई जानकारी के अनुसार कमलनाथ और नकुलनाथ ने दिल्ली में एआईसीसी प्रभारी महासचिव वेणुगोपाल को त्यागपत्र सौंप दिया है।

आज सुबह यह खबर सामने आई थी कि सांसद नकुलनाथ ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर का बायो बदलते हुए कांग्रेस शब्द हटा दिया है हालाँकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई थी कि पहले बायो में कांग्रेस शब्द था या नहीं। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी अधिवेशन के बाद कमलनाथ और नकुलनाथ बीजेपी में शामिल हो सकते है , कमलनाथ के ऐसा करने के पीछे बेटे के भविष्य की चिंता एक कारण हो सकती है।अब इस्तीफा देने के बाद ये बात तय मानी जा रही है कि कमलनाथ जल्द ही भाजपा में शामिल हो जायँगे।

आज सुबह से ही इस मामले में कांग्रेस के बड़े नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि 'परिवर्तन का समय है, इसलिए कुछ नहीं कह सकते'. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इन सब अटकलों को ख़ारिज करते हुए कहा कि जो व्यक्ति इंदिराजी के संघर्ष में साथ रहा हो उसके बारे में कैसे कल्पना की जा सकती है कि वह इंदिरा जी सोनिया जी के परिवार को छोड़ कर जायेगा.

माना जा रहा है कि की कमलनाथ और नकुलनाथ के साथ और भी कुछ विधायक और मंत्री भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। किसी भी समय औपचारिक घोषणा हो सकती है। कमलनाथ समर्थक सज्जन सिंह वर्मा की प्रोफाइल से भी पंजा गायब होना इस बात की और इशारा कर रहा है।


By - sarju patel , sagar tv news - stvn india

17-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.