महाभारत सीरियल के कृष्ण एक्टर नीतीश भारद्वाज बोले IAS पत्नी में दुर्याेधन सिंड्रोम, एमपी पुलिस से लगाई गुहार


 

महाभारत सीरियल में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर मशहूर हुए टीवी एक्टर नीतीश भारद्वाज की निजी जिंदगी में महाभारत छिड़ गई है। पहले से उनकी आईएएस पत्नी स्मिता गाटे ने उनका साथ छोड़ दिया। अब उन्होंने पत्नी पर अपनी जुड़वा बेटियों के अपहरण के आरोप लगाए हैं। गृहस्थी के चक्रव्यूह में फंसे भारद्वाज ने मप्र पुलिस से बेटियों को तलाशकर उनसे मिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्नी पर आईएएस लाॅबी के दुरपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यहां तक कहा कि पत्नी के भीतर दुर्योधन सिंड्रोम समाया है। इसलिए वह इस तरह की मनमानी कर रही है। पत्नी ने उनकी दोनों बेटियों को बोर्डिंग स्कूल से निकालकर किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया है। लंबे समय से वह बेटियों से नहीं मिल पा रहे हैं। इस मामले में मुंबई फैमिली कोर्ट ने स्मिता घाटे को बच्चियों की कस्टडी देते हुए समय-समय पर नीतीश भारद्वाज से मुलाकात करने और बच्चियों के भविष्य का फैसला मिलजुल कर लेने के निर्देश दिए थे। लेकिन  भारद्वाज का आरोप है कि स्मिता ने दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया है। 

इस मानसिक प्रताड़ना से खासे परेशान हैं। भारद्वाज की पत्नी इस समय मप्र में ही पदस्थ हैं। इसलिए उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से लिखित शिकायत दर्ज की है। इस पर कमिश्नर ने डीसीपी शालनी दीक्षित को जांच सौंपी हैं। इसके अलावा सीएम मोहन यादव से भी मुलाकात कर मदद मांगी है। आपको बता दें कि नीतीश भारद्वाज ने दो शादियां कीं। पहली शादी 1991 में मोनिषा पाटिल से हुई थी। दोनों के एक बेटा और बेटी हुए। 14 साल बाद पति-पत्नी का रिश्ता टूट गया। इसके बाद भारद्वाज के जीवन में महाराष्ट्र मूल की आईएएस स्मिता गाटे ने कदम रखा। 2009 में दोनों ने शादी की। 10 साल बाद 2019 में दोनों अलग हो गए। दोनों की दो जुड़वा बेटियां हैं जो बारह साल की हो गई हैं। अब उनकी शक्ल देखने के लिए वे तरस रहे हैं। इस तरह दुनिया को टीवी पर गीता का ज्ञान देने वाले की जिंदगी ऐसे चक्रव्यूह में फंस गई हैं कि वे मानसिक प्रताड़ना भरा जीवन जीने मजबूर हो गए हैं।


By - sagarttvnews

18-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.