रिक्शा में होर्डिंग लगाकर वधू खोजने निकला युवक,बोले मां-बाप पूजा पाठ में रहते हैं व्यस्त


 

दमोह। जिला मुख्यालय पर एक युवक दीपेंद्र राठौर अपनी शादी के लिए एक अनोखे अंदाज में युवती की तलाश कर रहा है। उसने अपने ई-रिक्शा में एक बड़ा होर्डिंग लगाया है जिसमें उसने अपना वैवाहिक परिचय, अपनी फोटो के साथ लगा रखा है। शहर में जहां भी यह युवक अपना रिक्शा लेकर जाता है लोग उसके होर्डिंग में लगे वैवाहिक परिचय को पढ़ने लगते हैं। फिलहाल यह युवक शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

 

दीपेंद्र राठौर ने बताया कि उनकी उम्र 30 साल हो गई है कोई रिश्ता नहीं आ रहा है, इसलिए वह चाहता है कि उसकी शादी हो जाए। उसने अपने होर्डिंग में एक विशेष बात लिखी है जिसमें उसने बताया है की जाति और धर्म का भी कोई बंधन नहीं है। किसी भी जाति, धर्म की युवती या उसके परिजन विवाह का प्रस्ताव लेकर आ सकते हैं। उसने बताया कि होर्डिंग लगाकर युवती खोजने की इस पहल में उसके माता-पिता की भी सहमति हैं। कहा कि- मेरे माता-पिता पूजा पाठ में व्यस्त रहते हैं, इसलिए उनके पास युवती खोजने का समय नहीं है और इसलिए मुझे ऐसा करना पड़ रहा है। उसने बताया कि फिलहाल वह स्वयं का ई रिक्शा चलाता है और अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसका कहना है कि जो भी युवती उसकी जीवन संगिनी बनेगी वह उसे खुश रखेगा।


By - sagarttvnews

18-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.