सागर-छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हुए कार्यक्रम,भव्य आरती कर निकाली बाइक रैली | sagar tv news |


 

सागर-छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हुए कार्यक्रम,भव्य आरती कर निकाली बाइक रैली | sagar tv news |

धूमधाम से मनी शिवाजी जयंती
बाइक रैली निकाली,भव्य आरती हुई

मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती सोमवार को खुरई में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। शहर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के सदस्यों ने बाइक रैली निकाली। रैली नगर के किला गेट से शुरू होकर पुरानी अस्पताल, परसा चौराहा, राजीव गांधी चौक, स्टेशन चौराहा, अंबेडकर चौराहा, गढ़ौला नाका चौराहा, सागर नाका चौराहा होते हुए पठार के शिवाजी चौक पहुंची। जहां पर जय महाकाल हिंदू संगठन के तत्वाधान में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष लोगों ने दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद सभी उपस्थित बंधुओ ने फूलमाला अर्पण कर ढोल बाजों के साथ भव्य आरती की। आरती में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस उपलक्ष्य में सभी लोगों ने जय भवानी, जय शिवाजी, जय-जय श्रीराम, भारत माता की जय, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय जैसे नारे लगाए। साथ ही लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा उद्योगपति रजनीश दुबे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर आरती का आयोजन पिछले तीन सालों से किया जा रहा है। लेकिन इस बार भव्य तरीके से आरती का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन, आदर्श और शिक्षाएं सभी को प्रेरित करती रही हैं।


By - sarju patel , sagar tv news - stvn india

20-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.