इस नगर परिषद में चार माह से नहीं मिला सफाई कर्मचारियों को वेतन


छतरपुर जिले की बक्सवाहा नगर परिषद अव्यवस्थाओं के लिए बदनाम होती जा रही है। पूरे शहर में गंदगी पटी पड़ी है। स्वच्छ भारत अभियान के नगर में दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। अधिकारी और कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों की सुनना ही बंद कर दी। नगर परिषद के तहत काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे अब वे भी हड़ताल का रास्ता अपनाने मजबूर हो गए हैं। इससे आने वाले दिनों में परेशानियां बढ़ने के आसार हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि एक तो चार माह से वेतन नहीं दिया इस पर नौकरी से निकालने की धमकियां देते हैं। हम लोग कर्ज में डूब गए हैं

 

घर चलाना मुश्किल हो गया है। परेशान कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर हड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा नगर की लाइट व्यवस्था ध्वस्त है। सड़कें खुदी पड़ी हैं। यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। जहां से जल सप्लाई होती है उसी तालाब में गंदगी भरी है। शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सीएमओ जितेंद्र नायक की कार्यप्रणाली से सफाईकर्मी, जनप्रतिनिधि सभी परेशान हैं। पार्षद भी उनके खिलाफ ज्ञापन दे चुके हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी इस समस्या के निराकरण में रुचि नहीं ले रहे हैं। अब देखना यह है कि बक्सवाहा के लोगों को कब तक इस गंदगी और समस्याओं से निजात मिल पाती है। 


By - sagarttvnews

22-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.