सागर-50 Cctv कैमरे चेक कर पुलिस ने किए आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला | sagar tv news |


 

सागर-50 Cctv कैमरे चेक कर पुलिस ने किए आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला | sagar tv news |

सागर में राहत भरी खबर
पुलिस को मिली ये सफलता

 

बिना कारण लोगों पर हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल गई है। दोनों ने फोटोग्राफर पर कटर चलाकर घायल कर दिया था। घटना के सामने आते ही शहर में मामला चर्चा का विषय बन गया था। मोतीनगर थाना और गोपालगंज थाने की पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर दोनों को दबोच लिया है। पुलिस ने बताया कि 18 फरवरी की रात करीब 10 बजे फोटोग्राफार मोहम्मद इकबाल बाघराज को मल्टी से पैदल तिली तरफ जाते समय अज्ञात कटरबाजों ने घायल कर दिया था। बाइक सवार कान के पीछे कटर मारकर फरार हो गए थे। टीम ने संबंधित रूट के रास्तों पर लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके बाद धर्मेन्द्र पिता भैयालाल विश्वकर्मा उम्र 28 साल एवं वासु पिता चन्दू विश्वकर्मा उम्र 20 साल दोनों निवासी अंबेडकर वार्ड थाना मोतीनगर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। घटना में प्रयुक्त बाइक और कटर की जब्ती कर ली गई है। दोनों बिना किसी कारण राह चलते लोगों पर कटर से हमला कर मोटरसाईकल से फरार हो जाते थे। आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ थाना मोतीनगर में अपहरण, दुष्कर्म, चोरी और मारपीट के पांच मामले दर्ज पाए गए। इसी तरह वासु विश्वकर्मा पर भी सट्टे का मामला दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी में गोपालगंज थाना प्रभारी अजय सारवान और मोतीनगर थाना प्रभारी जशवंतसिंह राजपूत समेत 20 पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कटरबाजों के पकड़े जाने से जनता ने राहत की सांस ली है।


By - sarju patel , sagar tv news - stvn india

22-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.