सागर-बंडा तहसील में परेशान किसानों ने लिया मतदान बहिष्कार का​ निर्णय, जानिए क्या है वजह


सागर-बंडा तहसील में परेशान किसानों ने लिया मतदान बहिष्कार का​ निर्णय, जानिए क्या है वजह

लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
परेशान ग्रामीणों ने दी चेतावनी

 

लोकसभा चुनाव के पहले ही मतदान बहिष्कार की चेतावनी के मामले सामने आने लगे हैं। सागर जिले की बंडा तहसील के किसानों ने ऐसी ही चेतावनी प्रशासन को दे दी है। विधानसभा के पंचनगर बांध एवं पगरा बांध के नजदीक ग्राम बम्हौरी सागर, ग्राम बमनौरा, ग्राम सासा, विन्नैई गांव के किसानों ने मुख्यालय पहुंचकर बंडा एसडीएम संदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने कहा कि सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण खेती सूख जाती है। पंचमनगर बांध से जिला दमोह तक नहर डाली गई है। जिला दमोह में सम्पूर्ण तहसीलो एवं ग्रामों को नहर से जोड़ा गया है जबकि हमारे गांव छोड़ दिए हैं। जबकि हमारे खेत बांध से कुल 1 किमी की दूरी पर हैं जिन्हें नहर से नहीं जोड़ा गया है। बांध बनने से सबसे ज्यादा नुकसार सासा, विन्नैई, बम्नौरा और बम्होरी सागर को हुआ है। यह सभी ग्राम आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या पर अतिशीघ्र सुनवाई नहीं की गई तो आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।


By - sarju patel , sagar tv news - stvn india

22-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.