दुनिया के सर्वोत्तम हीरों की खान पन्ना​ में हुई नीलामी, कई राज्यों के जौहरी पहुंचे


 

जेवरातों के साथ सुंदरता बढ़ाने वाले हीरों की पाने की तमन्ना सभी रखते हैं। लेकिन किस्मत के धनी ही हीरों को धारण कर पाते हैं। मप्र की धरती के पन्ना जिले में हीरों की खदाने हैं। यहां से एक से एक नायब हीरे बाहर निकलते हैं। प्रशासन इनकी सार्वजनिक नीलामी करवाता है। इसी क्रम में इस बार फिर नीलामी की जा रही है। कलेक्टोरेट में आयोजित नीलामी में पहले दिन 30 ट्रे में 76 नगर हीरे सजाकर रखे गए थे। इनकी नियमानुसार नीलामी की गई। बोली के लिए रखे गए हीरों में 14.21 कैरेट का हीरा आकर्षण का केंद्र रहा। आपको बता दें कि प्रशासन उथली हीरा खदानों के लाइसेंस जारी करता है इसमें लोग हीरे निकालते हैं।

 

इसके बाद इन्हें जमाकर बोली लगाई जाती है। इस बार 156 हीरे प्राप्त हुए हैं। इनकी बोली के लिए दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, गुजरात और सूरत समेत कई राज्यों के हीरा व्यापारी और जौहरी पन्ना पहुंचे हैं। इस बार नीलामी में सबसे खास बात यह होगी कि इनमें कई ऐसे नायाब हीरे है जिनकी बोली एक करोड़ या फिर उससे अधिक तक जा सकती है। हीरा आधिकारी रवि पटेल ने बताया कि 14.21 कैरेट, 11.88 कैरेट 9.99 कैरेट 8.01 कैरेट और 7.90 कैरेट के बड़े हीरे आकर्षण का केंद्र हैं। गौरतलब है कि इस बार काफी समय बाद हीरों की नीलामी हो रही है इससे अच्छे राजस्व के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हीरा नीलामी 23 फरवरी तक चलेगी। इस नीलामी मे 286.41 कैरेट के छोटे बड़े उज्ज्वल, मटमैले आदि किस्म के हीरे रखे गए हैं जिनकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


By - sagarttvnews

23-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.