KBC वाली मैडम ने प्रशासन और पुलिस को घेरा, बोलीं डंडा पड़ने पर ही होता है काम


 

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 50 लाख रुपए जीतकर सुर्खियों में आई मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर फिर चर्चा में हैं। इस बार फिर उन्होंने सवाल उठाकर प्रशासन और पुलिस को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। 

 

जिले के कलेक्टर संजय सिंह को हटाए जाने पर उन्होंने लिखा-साहबी गई तो क्या सैलरी तो मिलती है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ना FIR करती है, ना ही कार्रवाई। अगर सामने से FIR कराओ, तो अव्वल तो पुलिस करती नहीं, बड़े साहबो के फोन पर कर भी से तो सालों साल कोई कार्रवाई नहीं, खुद तो पकड़ती नहीं जब तक ऊपर से डंडा न पड़े, बल्कि अपराधी पकड़ कर दे दिया तो भी छोड़ दिया जाता है। FIR पर क्या कार्रवाई, आम जन को, समझ आता है।

 

आपको बता दें कि पिछले साल तहसीलदार अमिता सिंह ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। वे सरकार की अनदेखी से परेशान थीं। हालांकि दो दिन बाद ही यू टर्न लेते हुए इस्तीफा वापस ले लिया था। इसे उन्होंने मानसिक तनाव में उठाया कदम बताया था। उस समय कलेक्टर संजय सिंह ने मैडम के व्यवहार को सरकार की छवि खराब बनाने वाला बताया था। अब जैसे ही कलेक्टर का तबादला हुआ तो मैडम ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे डाली। आपको बता दें कि तहसीलदार अमिता सिंह हमेशा विवादों से घिरीं रहती हैं। लगातार तबादलों से भी वे नाराजगी जता चुकी हैं।

 

पिछले पांच साल से उन्हें लूप लाइन में रखा गया था। अमिता सिंह तोमर 2003 में नायाब तहसीलदार बनीं थीं। 2011 में उन्हें तहसीलदार के पद पर प्रमोट किया गया था। उनके 20 सालों के सेवाकाल में 10 जिलों में 28 से ज्यादा बार तबादले हो चुके हैं। इसलिए लोग उन्हें ट्रॉसफर वाली मैडम के नाम से भी जानते हैं। अमिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लंबे समय तक शांत रहने के बाद फिर उन्होंने प्रशासन पर पुलिस पर सवाल उठा दिए हैं। अब देखना यह है कि मैडम के सवालों पर सरकार ध्यान देती है या काईवाई के भंवर में फंसती हैं।


By - sagarttvnews

23-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.