पूर्व CM कमलनाथ के गढ़ में आ रहे क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी, जानिए क्या है आने की वजह


 

राजनैतिक उठापटक का केंद्र बने छिंदवाड़ा में अंतर राष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं। वे यहां एक क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत करने आ रहे हैं। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक कोई और नहीं पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ हैं। टूर्नामेंट में भज्जी के साथ पिता—​पुत्र भी मौजूद रहेंगे। पिछले दिनों दोनों राजनेताओं के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल पड़ी थीं। इस घटनाक्रम से पूरी देश की राजनीति की निगाहें छिंदवाड़ा पर टिकी रहीं।

 

अब फिलहाल सारी अटकलें थम सी गईं हैं। कमलनाथ कांग्रेस की जिम्मेदारी पर वापस लौट चुके हैं। ऐसे में उनके सांसद बेटे नकुलनाथ भी फिर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में छिंदवाड़ा में चल रहे सांसद कप क्रिकेट टूर्नामेंट में द टर्बनेटर के नाम से विख्यात मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह को बुलाया जा रहा है। चार साल से हर बार यह सांसद किक्रेट कप आयोजित हो रहा है। इस बार फाइनल मैच में 29 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरभजन सिंह शिरकत करेंगे।

 

उनके आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। हरभजन सिंह फाइनल मैच के दौरान शुक्ला ग्राउंड में मौजूद रहेंगे और मैच के बाद पूरी सीरीज का पुरस्कार वितरण भी करेंगे। जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। मप्र की छिंदवाड़ा सीट भाजपा के निशाने पर है। ऐसे में यह बड़ा आयोजन सांसद नकुलनाथ को कितना फायदा पहुंचेगा यह तो आने वाला समय बताएगा। फिलहाल  क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों में हरभजन सिंह के आने की खुशी झलकने लगी है।


By - sagarttvnews

26-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.