भोपाल-विदिशा हाइवे 8 लोगों से भरी कार नहर में गिरी, परिवार की छिनी खुशियां


 

रायसेन में शादी समारोह लौट रहे परिवार की कार के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने का मामला सामने आया है। हादसे में 35 वर्षीय महिला और उसकी 17 साल की बेटी की जान चली गई। कार में 3 माह की बच्ची के अलावा कुल 8 लोग सवार थे। 6 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रायसेन जिले के भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 सलामतपुर संघमित्रा होटल के पास हुआ। सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को दीवानगंज 108 एम्बुलेंस के डॉक्टर सुरेंद्र शाक्य द्वारा प्राथमिक उपचार के साथ विदिशा मेडिकल कॉलेज भेजा जहां घायलों का उपचार जारी है।

 

कार में सवार फूलवती वाल्मीकि 35 वर्षीय और उसकी बेटी जमुना वाल्मिकी 17 वर्षीय की जान चली गई। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार पलटने की सूचना रात लगभग 3 बजे मिली थी। मैं खुद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचा तो कार में लोग फंसे थे। जिन्हें काफी मशक्कत से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, जबकि दूसरी युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।


By - sagarttvnews

29-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.