ओबीसी छात्रावासों में छात्र-छात्राएं परेशान, राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने लगाई फटकार


 

प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित छात्रावासों में छात्र—छात्राओं को परेशानियों के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने ग्वालियर क्षेत्र में छात्रावासों का निरीक्षण किया तो काफी कमियां सामने आई हैं। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुविधाएं बढ़ाने एवं अव्यवस्थाएं दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शारदा विहार स्थित ओबीसी कन्या और बालक छात्रावास में खाने की मैस, ई लाइब्रेरी, वाईफाई सुविधा से होंगे लैस, अब तक ओबीसी के हॉस्टल्स में यह सुविधाएं नहीं थी।

मंत्री गौर ने छात्राओं को माला पहनाकर की चर्चा की। औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री कृष्णा गौर को छात्रावास में साफ-सफाई की व्यवस्था बहुत ही खराब मिली। साथ ही छात्रावास की लंबे समय से पुताई ना होने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। मंत्री ने जब हुरावली स्तिथ OBC बालक छात्रावास का निरीक्षण किया तो वे हैरान रह गईं। मंत्री को छात्रावास के हर कमरे में गंदगी के साथ गैस चूल्हा मिला। छात्र खुद ही हर रोज खाना बनाने मजबूर हैं। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मैस और लाइब्रेरी चालू करने के निर्देश दिए हैं। इस औचक निरीक्षण से छात्रावासों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

 

By - sagarttvnews

02-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.