कर्ज तले दबे किसानों पर आफत बनकर बरसे ओले, कैसे होगा साल गुजारा?


 

पहले से प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों पर फिर ओलों की मार पड़ गई है। शिवपुरी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का वज्रपात हुआ है। बड़े आकर के ओलों और तेज हवाओं से फसलें आड़ी हो गई हैं। अधिक ठंड से बची-खुची फसल का उत्पादन भी प्रभावित होना तय है। फसलों का नुकसान देख किसानों के दिल बैठे जा रहे हैं। महंगाई से जूझ रहे अधिकांश किसान कर्ज लेकर बोवनी कर पाए थे। अब सामने आई फसल हाथ से निकल गई है।

 

इससे परिवार का पेट भरने का संकट सामने दिखने लगा है। किसानों ने बताया ​कि किसी ने बैंक से कर्ज लेकर तो किसी ने साहूकार से कर्ज लेकर लाखों रुपए की लागत से फसल बोई थी। बेमौसम बारिश और ओलों ने उनकी फसलों को पूरी तरह से तबाह कर डाला। किसान सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं। किसानों का कहना है कि ऐसे में यदि सरकार मुआवजा नहीं देती है तो आने वाले समय में अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल होगा।


By - sagarttvnews

04-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.