मत्स्य विभाग का अधिकारी मांग रहा था 50 हजार, लोकायुक्त ने जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ा


 

सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों तक पहुंचने के बीच अधिकारी रोड़ा बनकर रिश्वत की चांदी काट रहे हैं। विदिशा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां लोकायुक्त टीम ने मत्स्य विभाग के अधिकारी को 50 हजार रुपए की घूस लेते मौके से ही गिरफ्तार किया है। अधिकारी का नाम संतोष कुमार दुबे है और वह मत्स्य विभाग में सहायक संचालक पद पर पदस्थ है। लोडिंग ऑटो की एक लाख 80 हजार रुपए की सब्सिडी के बदले हितग्राही से 50 हजार रुपए की मांग की थी।

 

दरअसल गंजबासौदा निवासी फरियादी हरिनारायण रैकवार ने 23 फरवरी को लोकायुक्त में शिकायत की थी। इस पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया। सहायक संचालक ने फरियादी को अपनी कार में बैठाकर 50 हजार की रिश्वत ली तभी लोकायुक्त ने कार रोककर गिरफ्तार कर लिया। हरिनारायण रैकवार मछली पालन का व्यवसाय करते हैं। उन्हें प्रधानमंत्री की योजना मत्स्य पालन के आवागमन के लिए लोडिंग वाहन की सब्सिडी 1,80000 रुपए मिलना थी। इस सब्सिडी को जारी करने के नाम पर सहायक संचालक ने 50000 रिश्वत की मांगी थी।


By - sagarttvnews

05-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.