मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ पूरी कैबिनेट पहुंची अयोध्या, जानिए क्या बोले सीएम


 

दर्शन के बाद सीएम ने कहा-जीवन धन्य हो गया। प्रभुराम का दर्शन कई जन्मों के पुण्य कर्मों का प्रसाद होता है। ऐसा लगा प्रभु श्रीराम अपने रूप में साक्षात विराजमान हैं। यही कामना की है कि भगवान राम सब पर कृपा करें। हमारी सनातन संस्कृति की ध्वजा इसी तरह लहराती रहे। इससे पहले अयोध्या पहुंचे सीएम और उनकी टीम का यहां जोरदार स्वागत किया गया। मंत्रियों ने जय श्री राम के नारे लगाए। सीएम डॉ. मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के सभी साथी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से विशेष विमान से अयोध्या के लिए रवाना हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक की।

 

भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि मंत्री परिषद की अगली बैठक में मंत्री मंडलीय उप समिति बनाकर धर्मस्व, राजस्व और संस्कृति विभाग को जोड़ा जाएगा। राज्य शासन का उद्देश्य है कि मंदिर, देवस्थान के साथ सामाजिक चेतना और समरसता का भी केंद्र बनें। मंदिरों में सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक कार्य संपन्न हों। अयोध्या धाम सहित प्रदेश के अंदर और प्रदेश के बाहर स्थित प्रमुख देवस्थानों में राज्य सरकार द्वारा धर्मशालाएं विकसित करने की दिशा में पहल की जाएगी।

 

दूसरे राज्य की सरकारों को भी मध्यप्रदेश स्थित देवालयों में उनके राज्य की तरफ से धर्मशालाएं विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद करीब 80 लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर चुके हैं। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आसाम, गोवा और उत्तर प्रदेश की कैबिनेट अयोध्या आकर रामलला का दर्शन कर चुकी है। इसके अलावा श्रीलंका, मॉरिशस, फिजी और नेपाल का प्रतिनिधि मंडल यहां आकर रामलला का दर्शन कर चुका है।


By - sagartvnews

05-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.