मकान खुदाई में निकले बिट्रिश कालीन सिक्के, खजाने की थी सूचना, पुलिस कर रही तलाश


 

ग्वालियर के खल्लासीपुरा शिंदे की छावनी में एक मकान की खुदाई में चांदी के सिक्के मिलने का मामला सामने आया है। सिक्के बिट्रिशकालीन बताए जा रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि खुदाई में खजाना मिला है। मजदूरों और रहवासियों के बीच इस बात को लेकर हाथापाई भी हुई है। दफीना निकलने की सूचना पर इंदरगंज पुलिस ने सात सिक्के जब्त किए हैं। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। मामले की जांच की जा रही है। दरअसल संजय पाल ने एक पुराना घर हाल ही में खरीदा था।

 

मकान बनवाने के लिए यहां उन्होंने तीन मजदूरों को लगा रखा था। जिन में दो मजदूरों को खुदाई के दौरान यह सिक्के मिले थे। पहले तो मजदूरों ने इन सिक्कों को एक पोटली में बांधकर अलग रख दिया था और उसे चुपचाप ले जाने की कोशिश की थी। लेकिन कुछ पड़ोसियों द्वारा मजदूरों की हरकत को देख लिया तो वहां विवाद हो गया। इसके बाद उन लोगों के बीच में हाथापाई भी हुई है। पुलिस को खुदाई के दौरान दफीना मिलने की सूचना मिली।

 

इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और मकान मालिक सहित दो मजदूरों को उसने पूछताछ के लिए इंदरगंज थाने बुला लिया। एक पड़ोसी से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि खुदाई में कुल कितने सिक्के मिले हैं। पुलिस के मुताबिक यह सिक्के ब्रिटिश कालीन है और  चांदी के लग रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।


By - sagarttvnews

06-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.