100 रूपये कम हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, प्रधानमंत्री ने किया ऐलान


 

एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये सस्ता
प्रधानमंत्री मोदी ने किया ऐलान

100 रूपये कम हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, प्रधानमंत्री ने किया ऐलान

 

महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी खुशखबरी दी है एलपीजी सिलेंडर के दाम में ₹100 काम करने का ऐलान किया है प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा।

यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर PM मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। देश के 33 करोड़ कंज्यूमर्स को इसका फायदा मिलेगा। उज्जवला योजना के तहत अब तक देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस स्कीम को 1 मई 2016 शुरु की गई थीं


वहीं सागर जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत निर्धन परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान करने आज शुक्रवार से नए आवेदन किए जाएंगे.प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में आवेदन फार्म जमा किये जा सकते है। निःशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदिका को निर्धारित मापदंड अनुसार आवेदन करना होगा। हितग्राही पीएमयूवाय योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए नजदीकी ग्राम पंचायत एवं नगरी निकाय तथा गैस एजेंसी पर आवेदन फार्म में वांछित दस्तावेज जमा कर ऑयल कंपनी के ओएमसी पोर्टल पर कनेक्शन स्वीकृत उपरांत प्राप्त कर सकते हैं।


By - sagar tv news

08-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.