सागर-विधायक का अभियान बेअसर, महिलाओं की समस्या क्यों नहीं हो रही हल?


 

सागर जिले में जुआ,सट्टा और अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। संभाग से लेकर जिले के बड़े पुलिस अफसर सागर शहर में ही अवैध शराब की बिक्री नहीं रोक पा रहे हैंं। मकरोनिया की पदमाकर कालोनी की महिलाओं की समस्या को देखकर इस बात को आसानी से समझा जा सकता है। सत्तापक्ष भाजपा के ही विधायक प्रदीप लारिया को भी शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाना पड़ा। इसके बाद भी हालत जस के तस हैंं। कालोनी की महिलाओं ने विधायक लारिया को ​ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब बंद कराने की मांग की है। इसमें महिलाओं ने अवैध कारोबार से होने से वाले नुकसान गिनाए हैं।

 

विधायक लारिया ने भी तत्काल पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर फिर से अवैध गतिविधियों की याद दिलाई है। गौरतलब है कि विधायक लारिया ने अवैध शराब के खिलाफ ताल ठोकी थी। एक बार उन्होंने सार्वजनिक रूप से शराब माफियाओं को डंडों से पीटने का आदेश दिया था। लेकिन न तो माफिया डरे और न ही पुलिस कारोबार बंद करा सकी। नतीजा फिर सामने है। महिलाओं को विधायक से गुहार लगानी पड़ी है। क्षेत्र के गांव—गांव में अवैध कारोबार चल रहे हैं। पिछले दिनों सागर में भाजपा पार्षदों एवं पदाधिकारियों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की थी। इसमें अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अपराधियों को संरक्षण तक का आरोप लगाया था। लेकिन यह मुहिम भी टांय-टांय फिस्स हो गई। अब देखना यह है कि सागर में लोगों को अवैध शराब के कारोबार से कब तक मुक्ति मिलती है।


By - sagarttvnews

09-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.