कमलनाथ का बड़ा बयान,मैं छिंदवाड़ा किसी भी हाल में नहीं छोडूंगा


छिदंवाड़ा। पांच दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बड़ा बयान दिया है। जबलपुर से चुनाव लड़ने के पत्रकारों के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि ऐसा कोई प्लान नहीं है। मैं छिंदवाड़ा किसी भी हालत में नहीं छोडूंगा। वहीं बीजेपी जॉइन कर रहे बड़े नेताओं के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि ‘सुरेश पचौरी शामिल हुए हैं, उनकी मर्जी। दीपक जोशी को लेकर कहा कि वे शुरू से ही भाजपा के हैं। 

 

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का लोकसभा चुनाव से पहले छिंदवाड़ा दौरा काफी अहम माना जा रहा है। कमलनाथ विभिन्न विकास खंडों में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। AICC चाहती है कि बड़े नेता लोकसभा चुनाव लड़ें। ऐसी चर्चा थी कि पार्टी कमलनाथ को जबलपुर से उतार सकती है, लेकिन कमलनाथ ने साफ कर दिया है कि उनका जबलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने का कोई प्लान नहीं है।

 

बता दें कि मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 में से आधी सीटों पर मंगलवार को कांग्रेस उम्मीदवार घोषित कर सकती है। उम्मीदवार तय करने को लेकर दिल्ली में आज सोमवार को कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग होगी। कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और सीईसी मेंबर ओमकार सिंह मरकाम शामिल होंगे।


By - sagarttvnews

12-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.